Sakshi Dhoni: इस साल सेलिब्रिटीज को दुबई की हवा लग गई है, हाल ही में 2 महीने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान गुजारने के बाद भी वेकेशन डेस्टिनेशन महेंद्र सिंह धोनी द्वारा यहीं प्लान किया गया, साथ ही पत्नी के 32वें जन्मदिन पर शानदार सेलिब्रेशन भी किया गया.
इस बार धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग सीजन बेहद निराशाजनक रहा, पिछले साल फर्स्ट रनर अप रही यह टीम इस बार प्ले ऑफ में तक शामिल नहीं हो पाई, वहीं इसी साल धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. लेकिन धोनी का फैंस के बीच वो जगह है कि वह लाइमलाइट से दूर नहीं रह सकते, वहीं बेटी जीवा धोनी ने भी अच्छी खासी फैन फोलोविंग सेट कर दी है.
इन दिनों पूर्व भारतीय कप्तान की फैमिली, दुबई में एन्जॉय कर रही है, यहां इंडिया व अन्य देशों के सेलिब्रिटीज भी छुट्टीयों का खासा आनंद लेते हैं. हाल ही में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत हनीमून मनाकर लौटे हैं. कोरोना महामारी के इस दौर में हॉलिडे मानाने व सेलिब्रेशन के लिए दुबई शहर देशवासियों का पसंदीदा बना हुआ है.
साक्षी रावत धोनी के जन्मदिन पर पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर व टेनिस स्टार पत्नी सानिया मिर्जा व बहन अनम भी मौजूद थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, सलमान खान के पसंदीदा क्रिकेटर धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के जन्मदिन पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा भी वहां मौजूद रही, उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं.
धोनी के फैन पेजों से दुबई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं:
Click from @SaakshiSRawat Birthday celebration 🥳❤️#SakshiDhoni #Dhoni #Ziva pic.twitter.com/4JBkZRYEDY
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) November 19, 2020
About last night – MS Dhoni, Sakshi with Sania Mirza and Shoaib Malik in dubai. #Dhoni #MSDhoni #SakshiDhoni pic.twitter.com/SWTaamc3pu
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) November 20, 2020