Asia Cup 2018 Stats: सबसे ज्यादा रन से लेकर सबसे ज्यादा विकेट तक. कौन रहा एशिया कप 2018 मैन ऑफ द सीरीज? पढ़ें पूरा पोस्ट
एशिया कप 2018 में एक बार फिर भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने 7वीं बार ये खिताब अपने नाम किया है. इस एशिया कप में खूब रोमांच देखने को मिले, कई उलटफेर हुए.
श्रीलंका जैसी टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई. अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को कड़ी टक्कर दी. कुल मिलकार एशिया कप 2018 के 15 दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरे रहे.
कई शानदार बैटिंग परफॉरमेंस देखने को मिली. कई शानदार कैच लपते गए. कई रिकार्ड्स बने. कई रिकार्ड्स टूटे. आइये एशिया कप 2018 के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
आइये नजर डालते हैं एशिया कप 2018 के बेस्ट प्लेअर लिस्ट पर..
एशिया कप 2018 मैन ऑफ द सीरीज
भारत के रोहित शर्मा, बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम, अफगानिस्तान के राशिद खान और भारत के ओपनर शिखर बीच प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट कि जंग थी. शिखर धवन ने 342 रन बनाकर एशिया कप 2018 मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है.
एशिया कप 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
इस टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली. भारत के ओपनर्स ने पूरे टूर्नामेंट में जलवा बिखेरा. शिखर धवन 342 रन बनाकर एशिया कप 2018 के टॉप स्कोरर रहे. रोहित के जोड़ीदार और इस टूर्नामेंट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 317 रन बनाए. बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम तीसरे स्थान पर रहे.
प्लेयर | टीम | इनिंग | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|---|
शिखर धवन | भारत | 5 | 342 | 64.40 | 102.09 |
रोहित शर्मा | भारत | 5 | 317 | 106.67 | 95.51 |
मुशफिकुर रहीम | बांग्लादेश | 5 | 302 | 60.40 | 81.18 |
मोहम्मद शहजाद | अफगानिस्तान | 5 | 268 | 53.60 | 83.23 |
हाश्मतुल्लाह शाहीदी | अफगानिस्तान | 5 | 263 | 65.75 | 72.25 |
एशिया कप 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
ये एशिया कप गेंदबाजों के नाम रहा. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्यूंकि कोई भी टीम 300 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी. 10 विकेट लेकर राशिद खान और कुलदीप यादव इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. बुमराह ने 8, जड़ेजा ने 7 और भुवी ने 6 विकट लेकर भारत को एशिया कप 2018 का खिताब जीताने में अहम योगदान दिया.
प्लेयर | टीम | मैच | गेंदें | रन | विकेट | 4-विकेट | 5-विकेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
राशिद खान | अफगानिस्तान | 5 | 277 | 172 | 10 | - | - |
कुलदीप यादव | भारत | 6 | 348 | 237 | 10 | - | - |
मुस्ताफिजुर रहमान | बांग्लादेश | 5 | 252 | 185 | 10 | 1 | - |
जसप्रीत बुमराह | भारत | 4 | 209 | 128 | 8 | - | - |
मुलीब उल रहमान | अफगानिस्तान | 5 | 283 | 165 | 7 | - | - |
रविन्द्र जड़ेजा | भारत | 4 | 210 | 156 | 7 | 1 | - |
शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 4 | 226 | 172 | 7 | 1 | - |
केदार जाधव | भारत | 6 | 210 | 139 | 6 | - | - |
रूबल हुसैन | बांग्लादेश | 5 | 198 | 135 | 6 | - | - |
भुवनेश्वर कुमार | भारत | 5 | 252 | 176 | 6 | - | - |
एशिया कप 2018 पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बाग्लादेश के मुशफिकुर रहीम की 144 रन की पारी इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही. शिखर धवन ने इस टूर्नामेंट में दो शतक लगाए. हांगकांग के खिलाफ उनकी 127 रन की पारी इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत रही.
प्लेयर | टीम | रन | गेंदें | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट | बनाम |
---|---|---|---|---|---|---|---|
मुशफिकुर रहीम | बांग्लादेश | 144 | 150 | 11 | 4 | 96 | श्रीलंका |
शिखर धवन | भारत | 127 | 120 | 15 | 2 | 105.83 | हांगकांग |
मोहम्मद शहजाद | अफगानिस्तान | 124 | 116 | 11 | 7 | 106.9 | भारत |
लिटन दास | बांग्लादेश | 121 | 117 | 12 | 2 | 103.42 | भारत |
शिखर धवन | भारत | 114 | 100 | 16 | 2 | 114 | पाकिस्तान |
रोहित शर्मा | भारत | 111 | 119 | 7 | 4 | 93.28 | पाकिस्तान |
मुशफिकुर रहीम | बांग्लादेश | 99 | 116 | 9 | - | 85.34 | पाकिस्तान |
हाश्मतुल्लाह शाहीदी | अफगानिस्तान | 97 | 118 | 7 | - | 82.2 | पाकिस्तान |
निज़कत खान | हांगकांग | 92 | 115 | 12 | 1 | 80 | भारत |
रोहित शर्मा | भारत | 83 | 104 | 5 | 3 | 79.81 | बांग्लादेश |
एशिया कप 2018 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर शिखर धवन ने 5 पारियों में 2 शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद शहजाद और लिटन दास ने 1-1 शतक लागाया है.
एशिया कप 2018 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
शिखर धवन (44) ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाए. इसके बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद (29), भारत के रोहित शर्मा (25), बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम (24) और अफगानिस्तान के हाश्मतुल्लाह शाहीदी (17) रहे.
एशिया कप 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में सबका दिल जीता. उनके बैट से 13 छक्के निकले. इसके बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद (8), मोहम्मद नबी (7), शिखर धवन (6) और अम्बाती रायडू (6) रहे.
