जहाँ सलमान खान की फिल्म भारत से मशहूर नाम जैसे दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर जुड़ चुके हैं, सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने अंत में आकर कह दिया अलविदा, इस बात को खुद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से कनफर्म्ड किया जिसके बाद सलमान खान के फैन्स का पारा चढ़ गया और पीसी की बहुत आलोचना की सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को को लेकर बहुत उत्साहित थे, होंगे भी क्यों नहीं वो पुरे एक दशक बाद जो एक साथ नजर आने वाले थे मगर प्रियंका के निर्णय ने फैन्स की किरकिरी कर दी।
जानें: धड़क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रियंका चोपड़ा का भारत को छोड़ने की वजह
सलमान खान के फेंस के लिए यह बेशक क्रोधित करने वाली खबर हो मगर प्रियंका चोपड़ा के फेंस वजह जानकर हो जायगें अत्यंत प्रशन्नचित। अली अब्बास जफर ने जब यह न्यूज़ ट्विटर पर शेयर की तो उन्होंने लिखा “हां प्रियंका चोपड़ा अब भारत फिल्म का पार्ट नहीं रही और इसकी वजह बहुत बहुत स्पेशल है” इसी के साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लाइफ के लिए बेस्ट विशेस भी कही मतलब साफ है, प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द शादी करने जा रही हैं और उन्हें बॉयफ्रेंड निक जोनस के लिए क्वालिटी टाइम चाहिए, एक सूत्र के मुताबिक पीसी और निक ने लन्दन में इंगेजमेंट कर ली है जिसका बहुत जल्द ऑफिसियल घोषणा भी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: भारत में जैकी श्रॉफ होंगे सलमान खान के पिता
प्रियंका चोपड़ा की नेक्स्ट हिंदी फिल्म
फैन्स जानकर हैरान परेशान होंगे कि लगातार विदेश में व्यस्त रहने वाली सुपरस्टार, बॉलीवुड में अब काम करेगी भी या नहीं, तो आपको बता दें कि प्रियंका हिंदी फिल्मों में काम करना कभी नहीं छोड़ सकती और उनकी अगली फिल्म होगी सोनाली बोस की रियल स्टोरी पे बेस्ड द स्काई इज पिंक जहाँ उनके हीरो होंगे फरहान अख्तर और फिल्म में अहम रोल करेंगी सीक्रेट सुपरस्टार ज़ाईरा वसीम।
यहाँ पढ़े: कंगना रनौत फिर टकराएंगी ऋतिक रोशन से
भारत की खास बातें
अली अब्बास द्वारा निर्देशित भारत एक साउथ कोरियाई फिल्म की हिंदी रीमेक है जो पार्टीशन से लेकर 2000 तक की कहानी को बताती है। सलमान खान ईद 2019 को फिर से स्पेशल बनाने जा रहे हैं। जानना दिलचश्प होगा कि ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी तीसरी बार मिलकर वही सुल्तान और टाइगर जिंदा है वाला तहलका मचा पते हैं या नहीं।