नरेंद्र मोदी 2019 चुनाव के लिए जनता की पहली पसंद है, इस बात को कई ऑनलाइन सर्वे में साबित किया जा चुका है। 2014 के बाद से ही नरेंद्र मोदी लगातार इस मामले में कई बड़े चेहरों को पीछे छोड़ते आए है। हाल ही में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की संस्था इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी ने एक ऑनलाइन सर्वे कराया जिसके बाद पता चला की अभी भी देश की 48 फीसदी जनता मोदी को ही अपना नेता मानती है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी केवल 11 प्रतिशत लोगों की पसंद है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो पीएम मोदी लोकप्रियता के मामले में भी राहुल गांधी से काफी आगे है।
लोकप्रियता के मामले में मोदी राहुल गांधी से बहुत आगे चल रहे है। इस सर्वे में सबसे बड़ी बात ये है कि सारे राजनीतिक विपक्षी दल मिलकर भी पीएम मोदी को पीछे नहीं छोड़ पाए। मोदी की ये लोकप्रियता इस बात को साबित करती है जनता आज भी मोदी के कार्यकाल में किये गए कार्यों और लिए गए निर्णयों से काफी खुश है। इससे पहले भी कई ऑनलाइन पोल्स में पीएम मोदी को ही बतौर प्रधानमंत्री लोग अपनी पहली पसंद बता चुके है। प्रशांत किशोर का ये सर्वे तब सामने आया है, जब चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा चुका है।
रिपोर्ट्स के अनुसार देश का सियासी मूड जानने वाला ये सर्वे 772 जिलों में लगभग 55 दिनों तक चला था। इस सर्वे में कुल 57 लाख लोगों से 923 नेताओं को लेकर उनकी राय पूछी गयी। इस सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी पहले और राहुल गांधी दूसरे तो अरविन्द केजरीवाल तीसरे नंबर पर रहे। केजरीवाल को 9.3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद चुना तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 7 फीसदी लोगों ने देश का नेता चुना।
वहीं इस सर्वे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी को भी 4.5 फीसदी लोगों ने पसंद किया। इन सभी के अलावा कई बड़े ऐसे और राजनेताओं के नाम पर सर्वे किया गया था लेकिन कोई भी पीएम मोदी के आस पास भी नहीं पहुंच सका।