PM Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan: पीएम मोदी के संबोधन के बाद रो पड़े इसरो चीफ के. सिवन, पीएम ने गले लगाकर बांधा ढांढस.
इसरो चीफ कैलासवादिवु सिवन (Kailasavadivoo Sivan) की आंखों में आंसू देखकर पीएम मोदी हो पड़े भावुक, उन्होंने तुरंत उन्हें गले लगाकर ढांढस बांधा, आज सुबह 8 बजे बेंगलुरु के इसरो सेंटर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 2 मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को संबोधित किया.
संबोधन के बाद कुछ ऐसा हुआ कि हर भारतीय का हृदय भावुक हो उठेगा, संबोधन के बाद पीएम मोदी इसरो सेंटर से प्रस्थान करने लगे तो गाड़ी तक छोड़ने आए इसरो चीफ सिवन फफककर रोने लगे. पीएम मोदी उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी और पीठ थपथपाई.
आपको बता दें 22 जुलाई को चांद के लिए लांच हुए चंद्रयान 2 मिशन सक्सेसफुल नहीं हो पाया, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ‘विक्रम’ लैंडर और उसमें मौजूद ‘प्रज्ञान’ रोवर को खो दिया, जिसके बाद धरती पर किसी भी तरह की कोई जानकारी प्राप्त होनी बंद हो गयी.
चंद्रमा की सतह से कुछ ही दूरी पर पृथ्वी स्थित नियंत्रण केंद्र से सपंर्क टूट पड़ा जिसके बाद ISRO में मायूसी छा गयी. इस बीच पीएम मोदी ने निराश वैज्ञानिकों को हौंसला रखने को कहा, मिशन से जुड़े सभी का हौसला अफजाई किया
वैज्ञानिकों को ऐसे वक्त पर हिम्मत देने के लिए पीएम मोदी ने इसरो कंट्रोल रूम में संबोधन का फैसला किया, पीएम मोदी बोले ‘अंतिम परिणाम भले ही अनुकूल न हो लेकिन सबकी मेहनत, सामर्थ्य और सिद्धि पर पूरे देश को गर्व है’.
let's be honest, WE ALL CRIED HERE. this moment right here is so heart-warming and heart-wrenching at the same time. The amount of effort @isro put into this mission is truly remarkable and should be respected by every human being.
FOREVER PROUD OF OUR COUNTRY. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/62HETbN5Me
— 𝑚𝑖𝑛𝑧. (@xfirestonesx) September 7, 2019
पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को कहा कि विज्ञान में असफलता नहीं होती केवल प्रयास होता है.