Farmers’ Protest: कंगना रनौत ने फिर एक बार करण जौहर को अपनी बहस में घसीट डाला है, लेकिन उससे भी ज्यादा विवादित बात यह है कि उन्होंने सेम इंडस्ट्री के एक्टर को करण जौहर का पालतू कह दिया जिसके बाद कंगना के फैंस भी उनके बिगड़ते बोल से खफा नजर आए.
शाहीन बाग की दादी बिल्किस बानो (Bilkis Bano) व दिल्ली हरियाणा, पंजाब के सीमाओं पर किसान आंदोलन में शामिल किसानों को लेकर विवादित बयान देने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को पंजाब के कई सेलिब्रिटीज ने जवाब दिया है. इनमें से वह हिमांशी खुराना को ट्विटर पर ब्लॉक कर चुकी हैं.
लेकिन उभरते बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के खिलाफ जो भाषा कंगना ने इस्तेमाल की है, उससे ट्विटर पर जंग छिड़ चुकी हैं. दिलजीत के फैंस, उन्हें एडवाइस दे रहे हैं कि जुबान की गंदी एक्ट्रेस कंगना रनौत से लड़कर अपनी जुबान न गंदा न करें.
दरअसल, किसान आंदोलन जॉइन करने जा रही पंजाब की महिंदर कौर व बिल्किस बानो की तस्वीरें शेयर कर एक यूजर दावा करता है कि वे दोनों तस्वीरें बिल्किस बानो की हैं, जो दिहाड़ी बेस पर इस तरह के आंदोलन जॉइन करती हैं. इसके लिए दिलजीत दोसांझ आवाज उठाते हैं और कहते हैं एक महिला की रेस्पेक्ट करना सीखो.
जबकि कंगना रनौत दिलजीत को समझाने की कोशिश कर रही है कि दादी बिल्किस बानो, शाहीन बाग में शामिल हुई लेकिन किसी की नागरिकता नहीं छिनी, दादी अब किसान आंदोलन में शामिल हुई है जबकि सरकार कह रही है MSP खत्म नहीं हो रहा है, कंगना पूछती हैं कौन है जो बानो दादी को यह सब करने के लिए कह रहा है.
किसानों को आतंकी व दिहाड़ी पर आए कहने पर दिलजीत भड़के हैं जबकि सरकार के समर्थन में कंगना कहती हैं किसानों को भड़काया जा रहा है, इसी बात दोनों का ट्विटर वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.
Aa JAA Aa JAA…
Oye Bad Dimag Batmeez…
Gal HO RAHI JIS MAA NU TU 100 rs. Dihadi wai Keh ke foto paee c..
Os Bebe Da JAVAB Sun Leya c Yaan Dobara Bheja..
Avi gal na ghumaa Hun.. GAL KAR NI BHAJJI DA ..
Jod tod Bollywood ch chalda hona Tera.. Punjabi’an Naal Ni Chalna https://t.co/EmfatISrrk
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 3, 2020
Aa JAA Aa JAA… @KanganaTeam
Dheley Di Akal Ni Tainu.. Sadian Maava Nu Tu 100rs Wali Das dian..
Bollywood Di Dhamki Te Draava Kisey Hor nu Daee JAA Ke..
Asi VATT Kadhan Nu Hee Jamey an
Tu Boldi Rahi an Bollywood waleya Nu..Tera Muh Pey Geya Har ek Nu Maada Bolan Da..
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 3, 2020
Tuneh Jitne Logon Ke Saath Film Ki Tu Un Sab Ki Paaltu Hai…?
Fer To List Lambi Ho Jaegi Maalko Ki..?
Eh Bollywood Wale Ni PUNJAB Wale aa .. Hikk Te Vajj Sadey
Jhooth bol kar logo ko badhkana aur emotions se khailna woh toh aap achey se janti ho..😊 https://t.co/QIzUDoStWs
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 3, 2020
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1334410492987678721