Taimur Ali Khan Viral video: इन दिनों बॉलीवुड के फेमस स्टार किड तैमूर अली खान अपने पापा और मम्मी के साथ पटौदी गाँव में एन्जॉय कर रहे हैं. तैमूर की एक विडियो वायरल हुई है जिसमें वह गाय-भैंस देखकर खुश हो रहे हैं.
तैमूर अली खान इस समय बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड हैं. उनकी पॉपुलैरिटी के आगे बॉलीवुड के कई स्टार्स भी फेल हैं. मीडिया की नजरें 24 घंटे तैमूर पर रहती हैं. आए दिन तैमूर का कोई ना कोई विडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.
तैमूर का क्यूट अंदाज की वजह से आज उनके करोड़ों फैन्स हैं. उस बीच तैमूर एक बार फिर चर्चा में हैं. तैमूर का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस विडियो में तैमूर गाय-भैंसों को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
दरअसल, हाल ही में सैफ और करीना अपने बेटे तैमूर के साथ अपने पुश्तैनी गांव पटौदी गए थे. सोशल मीडिया पर उनके गांव में घूमने की की विडियोज वायरल हो रही हैं.
एक विडियो में तैमूर अली खान अपने पापा सैफ अली खान के कंधे पर सवार होकर गांव घूम रहे हैं, जबकि मम्मी करीना कपूर उनके पीछे-पीछे चल रही हैं.
#Exclusive #SaifAliKhan and #KareenaKapoorKhan take #TaimurAliKhan for a stroll in their ancestral village. Check the video below👇 pic.twitter.com/JXzy0kZAs4
— Atul Mohan (@atulmohanhere) March 11, 2019
तैमूर, सैफ और करीना देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. उनके साथ फोटो लेने के लिए भी कई लोग उनके पीछे घुमते रहे. कई लोगों ने तैमूर को अपने कैमरे में कैद कर लिया.
For all the #TaimurAliKhan fans Did you see this? #SaifAliKhan #KareenaKapoorKhan pic.twitter.com/GZubN3o2EC
— Atul Mohan (@atulmohanhere) March 11, 2019
घुमते हुए सैफ अपने बेटे को गाय-भैंस के दर्शन कराते है, जिन्हें देखकर तैमूर बहुत खुश हो जाते हैं. विडियो में आप देख सकते है कि कैसे तैमूर घास तोड़ते हैं और भागकर गाय के पास पहुंच जाते हैं. इस विडियो में तैमूर की क्यूटनेस देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा.
https://www.instagram.com/p/Bu073JHg2mJ/?utm_source=ig_web_copy_link