Girish Karnad Dies at 81: पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मानित लेखक, डायरेक्टर, नाटककार, एक्टर गिरीश कर्नाड ने 81 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
लम्बे समय से बीमार चल रहे गिरीश कर्नाड ने सोमवार 10 जून की सुबह (6:30 बजे) फिल्मी जगत के चाहने वालों की आखें नम कर दी. महान आर्टिस्ट को 1974 में भारत सरकार ने देश का चौथा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्मश्री जबकि 1992 में तीसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्म भूषण सौंपा.
बेंगलुरु के किसी हॉस्पिटल में वह लम्बी बीमारी के चलते भर्ती थे लेकिन आज शुबह लगभग साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. 19 मई 1938 के जन्मे ये दिग्गज हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर जिन्दा है (2017) में नजर आए थे.
सलमान खान की टाइगर फ्रैंचाइजी में रॉ (RAW) के चीफ Dr. Shenoy का किरदार निभा चुके गिरीश कर्नाड फर्स्ट पार्ट एक था टाइगर (2012) में भी नजर आए थे. दूसरा पार्ट टाइगर जिन्दा है (2017) ही उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी.
Girish Karnad, veteran actor and playwright, and Jnanpith awardee, passed away this morning. More details awaited pic.twitter.com/YiQT8kCEqD
— ANI (@ANI) June 10, 2019
बॉलीवुड फिल्मों में काम करने से पहले ही गिरीश कर्नाड ने कन्नड़ भाषा व सिनेमा को नई पहचान दी. कन्नड़ भाषा में उनके कई प्ले जैसे तुगलक, द ड्रीम्स ऑफ़ टीपू सुल्तान, ओदकालू बिम्बा, तालेदंडा आदि मशहूर हैं.
कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी, तेलुगु मूवीज में उन्होंने कई महत्वपूर्ण किरदार निभाए. अपना देश, विदुरा, शब्दमानी जैसी कन्नड़ फिल्म उनके करियर की अंतिम फिल्मों में से हैं जो इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएंगी.
इंडियन सिनेमा में खास नाम कमाने वाले गिरीश कर्नाड अपने स्पष्ट पोलिटिकल व्यूज के लिए भी जाने जाते थे. कन्नड़ भाषा में फेमस नाटक लिख चुके गिरीश ज्ञानपीठ अवार्ड से भी सम्मानित हैं.